उत्तर प्रदेश समाचार

अप्रैल में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का ट्रायल, दिसंबर से शुरू होगा संचालन

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कार्यभार ग्रहण करते ही मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल कॉरीडोर का काम तेजी से चल रहा है। अप्रैल-2022 में ट्रायल हो जाएगा। दिसंबर तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

प्रदेश के नए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र इससे पहले केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव थे। उनके पास एनसीआरटीसी के चेयरमैन का भी दायित्व था। सचिव और चेयरमैन के नाते गत 10 जुलाई को उन्होंने दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से करते हुए रैपिड रेल का जायजा लिया था। तब उन्होंने घोषणा की थी कि 2023 में रैपिड रेल चालू हो जाएगी। 

यूपी अकेला राज्य, जहां पांच शहरों में मेट्रो
गुरुवार को मुख्य सचिव बनने के बाद दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि उप्र अकेला ऐसा राज्य है, जहां पांच शहरों में मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में केवल नौ किमी. तक मेट्रो चलती थी। 2017 में 11 किमी. मेट्रो चलने लगी। 92 किलोमीटर क्षेत्र में अब मेट्रो चल रही है। प्रदेश में अब 121 किमी. तक मेट्रो का विस्तार हो जाएगा। इस पर काम चल रहा है। 

55 मिनट में मेरठ से दिल्ली
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल कॉरीडोर का तेजी से चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि इसका ट्रायल अप्रैल, 2022 में हो जाएगा। दिसम्बर तक ट्रेन चालू भी हो जाएगी। यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकते हुए 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ की समय के साथ आरामदायक दूरी तय करेगी। 

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464