उत्तराखंड समाचार

हिन्दू धर्म की रक्षा हेतू अपनी शहादत दिल्ली की धरती चांदनी चौक में दी।

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान मे श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस कथा-कीर्तन के रूप मे पूर्ण श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह ने आसा की वार का शबद “तेग बहादुर सिमरीऐ, घर नौ निध आवै धाये ” एवं नानक लीन भयो गोबिंद सिऊं, जिऊं पानी संग पानी ‘ का गायन किया। रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग डाले गये। हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपनी बाणी के द्वारा समझाया कि एक परमात्मा सच्चा है बाकी संसारिक जीव आने जाने वाले हैँ, हर प्राणी क़ो धर्म के अन्दर पक्के रहने का उपदेश दिया एवं हमेशा प्रभु के भय मे रहने का उपदेश दिया। गुरु जी ने स्वयं मानवता के भले के लिये हिन्दू धर्म की रक्षा हेतू अपनी शहादत दिल्ली की धरती चांदनी चौक में दी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581