उत्तराखंड समाचार

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एक दिन का एजेंडा तय

सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा

देहरादून। 29 नवंबर से उत्तराखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र शुरू होना है। इससे पहले आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। जिसमें एजेंडा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने बताया कि विधानसभा भर्तियों में निलंबित पूर्व सचिव मुकेश सिंघल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उनसे जवाब मांगा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शीतकालीन सत्र के एक दिन का एजेंडा तय किया गया। सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र तक स्थाई सचिव की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा भर्तियों में निलंबित पूर्व सचिव मुकेश सिंघल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उनसे जवाब मांगा गया है। और सचिव ने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा है उनका जवाब मिलते ही अगली कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि विधानसभा भर्तियों में किसी भी सीएम का नाम नहीं लिया गया है। सोशल सोशल मीडिया पर कौन सा पत्र वायरल हो रहा है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581