उत्तराखंड समाचारक्राइम

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून। आईटी पार्क चौकी पुलिस ने सहस्रधारा रोड पर जंगलात बैरियर के पास से दो नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 628 ग्राम चरस बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिये असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजपुर द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिये अलग-अलग टीम गठित किया गया। जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सहस्त्रधारा रोड निकट जंगलात बैरियर के पास चेकिंग के दौरान दो चरस तस्कर मनोज कुमार पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम ख्वाबों थाना चकराता देहरादून उम्र 34 वर्ष व मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी डांडा लखोंड, सोमनाथ नगर, लीलू बस्ती, थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर मनोज कुमार के पास से 358 ग्राम चरस व मोहम्मद रियाज के पास से 270 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना राजपुर में दो अलग-अलग अभियोग अंतर्गत धारा 8/ 20/60 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किए गए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581