उत्तराखंड समाचारक्राइम

जंगल में मिला व्यक्ति का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।

देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल में से एक व्यक्ति का शव बरामद किया हैं. पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डोईवाला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल का ओर 200 मीटर अन्दर एक व्यक्ति का शव पडा मिला। मौके पर मृतक की शिनाख्त अशोक ठकुरी पुत्र फतेह सिंह निवासी नया गाँव लच्छीवाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र-45 वर्ष के रूप मे हुयी। पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक मंदबुद्धि था तथा प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक की मुत्यु किसी जंगली जानवर के हमला करने से हुयी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर परिवारजनो की उपस्थिति मे उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। थाना डोईवाला पुलिस का कहना हैं की मृतक की मुत्यु के कारण की जानकारी हेतु जाँच की जा रही है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581