उत्तर प्रदेश समाचार

UPSSSC: यूपी में 9212 पदों पर होगी एएनएम की भर्ती, 6 फरवरी को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला (एएनएम) के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा लखनऊ में आयोजित कराएगा। आयोग ने इसके साथ ही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में गलत जेंडर भरने वाली महिलाओं और निशक्तों को आवेदन के लिए पात्र मान लिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने कहा है कि पीईटी में जिन महिला अभ्यर्थियों ने अपने लिंग संबंधी कॉलम में त्रुटिवश महिला के स्थान पर पुरुष भर दिया है उन्हें आवेदन करने की सुविधा दे दी गई है। इसी तरह हाईकोर्ट के आदेश पर निशक्त महिलाओं को भी आवेदन के लिए मौका दिया जा रहा है, लेकिन उन्हें इस श्रेणी के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

ओटीपी नहीं आने पर वेबसाइट पर करें आवेदन

आयोग को यह जानकारी मिली है कि पीईटी में मोबाइल नंबर व ईमेल गलत होने के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर ठीक करने का मौका भी दिया गया है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि पूर्व की तरह पांच जनवरी ही रहेगी। आवेदन में संशोधन 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।
 

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581