उत्तर प्रदेश समाचार

500 मीटर तक लुढ़की ट्रेन

यात्रियों से भरी ट्रेन में आया भूकंप, दो घंटे फंसी रही यात्रियों की जान, हादसे की कहानी लोगों की जुबानी

दो घंटे फंसे रहे यात्री
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को रोज की तरह इंदौर-उदयपुर ट्रेन इंदौर से रवाना होकर रतलाम पहुंची, हर दिन यहां ट्रेन आते ही इंजन बदला जाता है, ऐसा ही शुक्रवार रात करीब 09.30 बजे ट्रेन आने के बाद किया गया, इसी दौरान कुछ ही समय बाद अचानक ट्रेन रोल ब्रेक हो गई, ट्रेन में लगा एसएलआर कोच बेपटरी हो गया, इस हादसे के दौरान जैसे ही यात्री लुड़कने लगे, उन्हें लगा जैसे भूकंप आ गया हो, वे हैरान रह गए और घबरा गए, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्हें पता चला कि ट्रेन बेपटरी हुई है और उनकी जान बच गई है, तो उनकी सांस में सांस आई, इसके बाद ट्रेन को वापस करीब 11 बजे उदयपुर के लिए रवाना किया गया। इस कारण यात्री करीब डेढ़ से घंटे तक परेशान रहे।

घनघनाने लगे फोन
ट्रेन हादसे की जानकारी मिलने पर जो यात्री ट्रेन में बैठे थे, उनके परिजनों को सूचना मिलते ही वे परेशान हो गए, इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के पास एक के बाद एक रिश्तेदारों और परिजनों के फोन आने लगे, सभी खैरियत पूछ रहे थे, इसके बाद जब तक ट्रेन उदयपुर नहीं पहुंच गई, यात्री से लेकर उनके परिजन सभी परेशान होते रहे, लोग भगवान का नाम लेकर उदयपुर तक पहुंचे और वहां ट्रेन से उतरते ही उन्होंने सबसे पहले अपने घरवालों को सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी।

500 मीटर तक लुढ़की ट्रेन
इंदौर से चलकर उदयपुर तक जाने वाली ट्रेन नंबर 19329 रतलाम में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रोलबैक हो गई। इसके डिब्बे बगैर इंजन के ही करीब 500 मीटर दूर तक लुढ़कते हुए पहुंच गए। बगैर इंजन के ट्रेन चलने से यात्रियों में हड़कंच मच गया। गार्ड-एसएलआर का डिब्बा पटरी से उतर गया। दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। 2 कोच बेपटरी हुए।

यात्रियों में मच गया हड़कंप

इंदौर से चलकर उदयपुर तक जाने वाली ट्रेन नंबर 19329 रतलाम में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रोल�

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581