उत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखंड

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

पौड़ी, 26  दिसम्बर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में लघु सिंचाई विभाग द्वारा सातवीं लघु सिंचाई, द्वितीय जल निकाय, प्रथम वृहद एवं मध्यम सिंचाई तथा प्रथम स्प्रिंग संगणना को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जिले की लघु, मध्यम व वृहद सिंचाई संरचनाओं, जल निकायों एवं प्राकृतिक जलस्रोतों (स्प्रिंग्स) का सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय डाटा तैयार करना बताया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि यह संगणना जल संसाधनों की वास्तविक स्थिति जानने, जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और कृषि विकास की योजनाओं को सशक्त बनाने में सहायक होगी। उन्होंने सर्वे कार्य को विभागीय समन्वय से समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा प्रखंड व पंचायत स्तर पर भौतिक सत्यापन के आधार पर सही आंकड़े संकलित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्प्रिंग संगणना से सूखते जलस्रोतों के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए कार्ययोजना बनाने और वन क्षेत्रों में सर्वे के दौरान वन विभाग से समन्वय के निर्देश भी दिए।

मास्टर ट्रेनर एवं अपर सहायक अभियंता राहुल कुमार शर्मा ने डाटा संकलन की पद्धति, जल निकायों के वर्गीकरण, फील्ड सर्वे की गुणवत्ता, भौगोलिक स्थिति अंकन तथा ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा प्रविष्टि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फील्ड कार्य देव ऋषि एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा किया जाएगा और इसके लिए राष्ट्रीय जल सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित लघु सिंचाई संगणना ऐप का उपयोग होगा।

इस अवसर में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता संजय भास्कर, प्रवीण सैनी, नवनीत कटारिया, अभिषेक वर्मा, मुकेश दत्त, संजय शर्मा, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता भूपेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464