एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 15 के घर में भूत देख चुके हैं राजीव अदातिया, कहा ‘छोटी बच्ची मेरे पास से…’

बिग बॉस के घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटी के किस्से तो पिछले कई सीजन के कंटेस्टेंट्स सुना चुके हैं। ऐसी कई कहानियां सामने आ चुकी हैं जिसे सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। बिग बॉस 15 से बाहर आ चुके कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने भी घर के अंदर कुछ ऐसा ही महसूस किया था। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि बिग बॉस के घर के अंदर उन्हें दो बार भूत दिख चुका है। सिर्फ राजीव ही नहीं बल्कि कई और कंटेस्टेंट्स भी इस बच्ची को देख चुके हैं। राजीव ने अपने अनुभव को इस कदर शब्द दिए हैं कि उनकी एक-एक बात को पढ़कर कोई भी डर जाएगा।

दो बार भूत देख चुके हैं राजीव

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में राजीव अदातिया ने अपने अनुभव को शेयर किया है। उनका कहना है, ‘बिग बॉस 15 के घर के अंदर मैंने दो बार भूत देखा है। उसे देखते ही मैं बहुत डर गया था। मैंने घर के अंदर सोने से भी मना कर दिया था। उमर रियाज, मैं, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट अंदर ही थे और अचानक से मैं और निशांत खड़े हो गए क्योंकि हमने एक छोटी सी बच्ची को अंदर देखा। हम बहुत डर गए थे और सोचने लगे कि आखिर ये बच्ची आई कहां से? वो हमारे पास से गुजरी..मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। वहां घर के अंदर एक भूत है। मैंने दो बार उसे देखा है और ये लाइव फीड में भी आ चुका है। हम सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे उस वक्त। उस घटना के बाद हम काफी डर गए थे। मैं हर दिन परछाई देखता था लेकिन इस बार हम सभी को छोटी बच्ची नजर आई थी।’

इन दो कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं राजीव 

राजीव अदातिया को बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुए कुछ ही दिन हुए हैं। शो में उमर रियाज के साथ उनकी दोस्ती काफी गहराई थी और शमिता शेट्टी को वो पहले से ही जानते हैं। ऐसे में फिनाले के करीब आते ही उन्होंने ये भी बता दिया है कि वो इन्हीं दोनों को ही सपोर्ट कर रहे हैं। राजीव का कहना है, ‘मैं बिग बॉस 15 देख रहा हूं। मैं खुश हूं कि राखी अपने ही अवतार में आ चुकी हैं। मुझे शमिता शेट्टी और उमर रियाज का गेम सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। मैं इन्हीं दोनों के सपोर्ट में हूं। फिनाले करीब है और यकीनन अब और झगड़े भी होंगे।’

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581