उत्तराखंड समाचारखेल

ऐशियन जूनियर टेनिस में दिया चौधरी ने जीते दोहरे ख़िताब

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रसिद्ध टेनिस कोच अनिल कुमार ने किया।

देहरादून। भारत क़ी तीसरी वरियता प्राप्त देहरादून हेरिटेज स्कूल कैंप्स क़ी दिया चौधरी ने ऐशियन जूनियर टेनिस अंडर -14 के बालिका एकल एवं बालिका युगल प्रतियोगिता के ख़िताब जीत कर दोहरी सफलता प्राप्त कर प्रदेश एवं देहरादून का नाम रोशन किया l लखनऊ मे गोमती नगर स्थित विजयन्तखंड टेनिस स्टेडियम पर खेले गये बालिका एकल के फाइनल मे तीसरी वरीयता प्राप्त देहरादून क़ी दिया चौधरी ने शेरी शर्मा को तीन सेटों तक चले मुकाबले मे 5-7,6-1,7-5 से हरा कर ख़िताब अपने नाम किया l बालिका वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले मे दिया चौधरी एवं शेरी शर्मा क़ी जोड़ी ने अलीना फरीद एवं श्रावस्ती कुंडलिया क़ी जोड़ी को आसानी से सीधे सेटों में 6-3,6-3 से हरा कर ख़िताब अपने नाम किया l समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी के एडीजी पीएसी डॉक्टर केएस प्रताप कुमार ने पुरस्कार वितरित करते हुए यूपी टेनिस एसोसिएशन को शानदार टूर्नामेंट कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना देने के साथ सभी खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बीसीतिवारी, पेडल यात्री साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद किशोर पाण्डेय के साथ टूर्नामेंट रेफरी सोमनाथ मन्ना और समित केसरी भी मौजूद रहे। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रसिद्ध टेनिस कोच अनिल कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581