उत्तराखंड समाचार

बच्चों में कुपोषण से सम्बन्धित बीमारियों की जाँच

कतिपय बच्चों में पोषण का निम्न स्तर या कुपोषित पाए गए हैं

देहरादून। डा. (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा संचालित ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं स्क्रीनिंग ड्राइव के तहत, आज दिनांक ०९ अक्टूबर २०२२ को आईटीजीआई के साथ मिलकर गोरखपुर प्राइमरी पाठशाला में आयोजित शिविर में बच्चों का प्रशिक्षण कर पोषण से सम्बंधित बीमारियों की पहचान की गयी। शिविर में बच्चों के पोषण का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तरीक़े से उनकी उम्र के मुताबिक़ उनके वज़न व लम्बाई का अवलोकन करके डब्लूएचओ द्वारा प्रमाणित ग्रोथ चार्ट पर प्लॉट करके की गई। इस ड्राईव के तहत जिन बच्चों में पोषण का स्तर निम्न या कुपोषित पाया गया, उन बच्चों को मेंदाजली हेल्थकेयर, बद्रीपुर एंव नालंदा हेल्थकेयर, डिफेंस कालोनी में निशुल्क पोषण सम्बन्धित काउंसलिंग एंव निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श डॉ0 (मेजर) गौरव मुखीजा द्वारा प्रदान किया जाएगा। डा० मुखीजा ने बताया के अब तब इस मुहीम के तहत, 11 सरकारी व ग़ैर सरकारी स्कूलों में 3500 से अधिक बच्चों में कुपोषण से सम्बन्धित बीमारियों की जाँच की गई है, जिसमें कतिपय बच्चों में पोषण का निम्न स्तर या कुपोषित पाए गए हैं उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। इस मुहीम के तहत जागरूकता को पहला कदम व उपचार को उस कदम की जीत बताते हुए डा० (मेजर) गौरव मुखीजा ने अभिभावकों से बढ़ चढ़ कर निशुल्क ओपीडी में हिस्सा लेने का आवेदन किया और मेदांजली हेल्थकेयेर बद्रिपूर एवं नालन्दा हेल्थकेयेर डिफ़ेन्स कॉलोनी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मेदांजली हेल्थकेयेर के फ़ाउंडर श्री सुरेन्द्र नैथानी ने बताया की इस मुहीम को लेकर अभिभावकोंका उत्साह सराहनीय है, वे न केवल इस मुहीम के महेत्व को समझ रहे हैं, बल्कि डा० मुखीजा के निशुल्क परामर्श हेतु ओपीडी का लाभ भी उठा रहे हैं। डा० मुखीजा ने आज की शिविर के लिए, मुख्य अतिथि श्री उमेश शर्मा जी (विधायक रायपुर) व विशिष्ट अतिथि श्री राकेश पंडित जी (पार्षद, नगर निगम वार्ड58) का शिविर को सफल बनाने में साधुवाद किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581