उत्तराखंड समाचार

जौनसार बावर के राजेश का विश्व चैंपियनशिप 2022 के लिए चयन

उत्तराखण्ड सचिवालय, कार्मिक श्री राजेश वर्मा वर्तमान में एक टांग से दिव्यांग है,

देहरादून। जौनसार बावर, जनपद देहरादून के ग्राम अटाल, खत देवधार, उत्तराखण्ड के निवासी राजेश वर्मा का चयन ‘पैरालंपिंग कमेटी ऑफ इण्डिया’ द्वारा विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में होने वाले IWAS WORLD CHAMPIOSHIP-2022 के लिए स्वीमिंग टीम में किया गया है। यह वर्ल्ड गेम दिनांक 23 से 29 नवम्बर, 2022 में होने प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड सचिवालय, कार्मिक श्री राजेश वर्मा वर्तमान में एक टांग से दिव्यांग है, यह पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर थे, सन 2012 में ड्यूटी के दौरान उनका एक्सीडेन्ट हो गया था, उस समय स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा उपचार के दौरान उनकी बायी टांग घुटने के ऊपर से काट दी गई। अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और न ही हार मानी। उन्होंने लगातार संघर्ष जारी रखा तथा लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड की परीक्षा के माध्यम से सन 2019 में उत्तराखण्ड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए। सचिवालय में आने के उपरान्त अन्तर सचिवालय क्रिकेट टीम से क्रिकेट खेलना जारी रखा, इसी दौरान सचिवालय में क्रिकेट खेलते हुए श्री राजेश वर्मा “राज्य पैरा क्रिकेट टीम” में चयन हुआ और 2020 ग्रेटर नोयडा में हुई “नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता” में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। यह कहानी यहीं पर खत्म नहीं हुई अपने जनुन और जज्बे को कायम रखते हुए बचपन में गाँव में पहड़ों की छोटी नदी एवं सिचाई के तालाबों से सीखी गई तैराकी को अपना हथियार बनाया और पुनः स्वीमिंग प्रारम्भ की और उनकी मेहनत रंग लायी। सन 2022 में हुए द्वितीय राज्य “पैरालिम्पिक एसोसियेशन द्वारा 21वीं पैरा नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए कराए गये ट्रायल में इनका चयन हुआ। मार्च 2022 में उदयपुर, राजस्थान में हुई 21वीं पैरा नेशनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। अभी हाल ही में 13 से 14 अगस्त, 2022 त्रिसूर केरल में हुए पैरा मास्टर फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित “2nd पैरा मास्टर नेशनल गेमस -2022” में स्वीमिंग के 3 इवेंट में 3 गोल्ड मेडल्स प्राप्त किये। अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए श्री वर्मा का चयन “पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया” द्वारा किया गया है, यह वर्ल्ड गेम दिनांक 23 से 29 नवम्बर, 2022 तक विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में होने है। मुख्यमंत्री महोदय से भेंट हुई ।माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अपने हाथों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और आने वाले वर्ल्ड गेम 2022 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी एवं राज्य सरकार की ओर से सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581