उत्तराखंड समाचार

रक्षा मंत्री अग्नि वीर परीक्षा में हो रहे घोटालो का संज्ञान ले : धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड की देव भूमि शौर्य भूमि रही है

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से अग्नि वीर परीक्षा में घोटाले किये जा रहे हैं, उससे पूरे राज्य के सैनिक परिवारों में और भर्तियों में शामिल वाले होने वाले नौजवानों में असंतोष की चिंगारी दहक गई है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने सबसे पहले इन भर्तियों में घोटाले पर सवाल उठाए थे और उनकी देखा देखी राज्य सरकार के मंत्री सतपाल महाराज भी इस साल को उठा रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की जाने की मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड की देव भूमि शौर्य भूमि रही है और यहां से हजारों नौजवान हर साल सेना में भर्ती होते हैं। नौजवानों को उत्पीड़ित किया जाना देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने राजनाथ सिंह से मांग की कि उत्तराखंड में‌ इन भर्तियों की जांच के लिए तत्काल कुछ अधिकारियों का दल उत्तराखंड भेजें, ताकि इस मामले मे की जा रही लापरवाही पर रोक लगाई जा सके और उत्तराखंड के नौजवानों को उनकी ऊंचाई और लंबाई को लेकर और दौड़ लगाने में उनकी क्षमता  को लेकर जो साल उठाए जा रहे हैं उनसे उन्हें निजात मिल सके। उन्होंने फौज की भर्ती में उत्तराखंड का कोटा कम किए किए जाने की भी कड़ी निन्दा की है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581