उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने वाहन सीज कर निकाली ‘हवाबाजी’

बाइक पर खतरनाक स्टंट, पुलिस ने की कार्यवाही

गोपेश्वर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गोपेश्वर के निकट का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते और तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहा था। बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा होने के कारण तेज आवाज भी लोगों को परेशान कर रही थी। इस युवक की हरकतों से क्षेत्र में पैदल चलने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इस संबंध में चमोली पुलिस को सूचना दी गयी और इस खतरनाक ड्राइविंग पर लगाम लगाने की मांग की गयी।  सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सबसे पहले वायरल वीडियो और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस बाइक के नंबर UK07BP5682 का पता लगाने में सफल रही। इसके बाद, पुलिस ने बाइक के मालिक और चालक की पहचान की। छानबीन में पता चला कि बाइक चालक प्रियांशु पुत्र श्री महेंद्र सिंह कंडारी निवासी नैल कुडाव है। पुलिस ने बिना किसी देरी के वाहन चालक प्रियांशु के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने व मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने के आरोप में बाइक नंबर UK07BP5682 को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

इस तरह की ‘हवाबाजी’ या लापरवाही भरी ड्राइविंग सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे स्टंटबाजों को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581