उत्तराखंड समाचार

एमबीए के छात्र ने फंदा लगा की आत्महत्या

संजयनगर खेड़ा निवासी 26 वर्षीय आकाश राय पुत्र डा अमित राय एमबीए करने के बाद रुद्रपुर में सीए के यहां जॉब करते थे।

रुद्रपुर : रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते एमबीए का छात्र ने फंदा लगा लिया। पता चलने पर आनन फानन में स्वजनों ने जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।संजयनगर खेड़ा निवासी 26 वर्षीय आकाश राय पुत्र डा अमित राय एमबीए करने के बाद रुद्रपुर में सीए के यहां जॉब करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर सो गए। आकाश अपने भाई के साथ बरामदे में सोने चले गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पिता अमित की नजर बरामदे में गई तो आकाश पंखे में चादर के सहारे लटका हुआ था।यह देख उनके होश उड़ गए। शोर शराबा सुन घर के अन्य सदस्य भी जग गए और आकाश को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के छोटे भाई उदय ने बताया की वह पिछले छह दिनों से काम पर नहीं का रहे थे।बीती रात एक बजे तक जगने पर मुझे सोने के लिए बोल दिया। सुबह शोर गुल होने पर भाई को फंदे से लटका पाया। बताया की दिल्ली के एक संस्थान में जॉब लग गई थी और छह अक्टूबर को दिल्ली जाना था। सात को ज्वाइन करना था।बताया की कुछ वर्ष पहले भाई ने खेड़ा की ही एक लड़की से शादी करने की बात कही थी, लेकिन लड़की के घरवालों ने मना कर दिया। साथ ही बताया की भाई की शादी तय हो गई थी और जनवरी में होनी थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक मौत का कारण प्रेम संबंध भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button