उत्तराखंड समाचारधर्म

केदारनाथ सहित चारधाम में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज प्रदेश की उची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ हैं, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है। आज सुबह देहरादून समेत कई जिलो में हल्‍की बारिश हुई हैं। जिससे एक बार फिर ठंड लौटकर आ गई हैं।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्‍तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बीती रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल घाटी सहित यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री, जानकीचट्टी, हर्षिल, सुक्की टाप, मुखबा, धराली, झाला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर जमकर बर्फबारी हुई है। शनिवार को भी हर्षिल घाटी में बर्फ़बारी जारी है। हर्षिल जनपद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। हर्षिल में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।

जौनसार-बावर  में मौसम के एकाएक करवट बदलने से जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर सीजन का छठवां हिमपात हुआ। क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया। बर्फबारी का नजारा देखने कई लोग लोखंडी व कोटी-कनासर पहुंचे। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग बेहाल है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581