उत्तराखंड समाचारधर्म

दुर्गा महोत्सव में दशहरा पर शोभा यात्रा का आयोजन

पूरे नगर में भ्रमण के बाद देर शाम मां दुर्गा की मूर्तियों को पाषाण देवी मंदिर के समीप विसर्जन कर दिया जाएगा

नैनीताल :दुर्गा महोत्सव में दशहरा के दिन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान शहर मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भारी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत कीमहिलाओं और स्कूली बच्चे भजन और ढोल की थाप पर जमकर थिरकते दिखे। इस दौरान देवताओं की वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे नगर में भ्रमण के बाद देर शाम मां दुर्गा की मूर्तियों को पाषाण देवी मंदिर के समीप विसर्जन कर दिया जाएगा। बुधवार को मां नयना देवी मंदिर में सर्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी पदाधिकारियों की ओर से पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू की गई।पूजा अर्चना के बाद दोपहर एक बजे मां नैना देवी मंदिर से मां दुर्गा की मूर्तियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा के जमकर जय कारे लगाए। शोभायात्रा मस्जिद तिराहा, बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार से माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार क्षेत्र तक पहुचेगी। जिसके बाद देर शाम पाषाण देवी मंदिर के समीप मां दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाएगा।शोभायात्रा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष चंदन कुमार दास, त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव नरदेव शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, दीप चंद्र जोशी, शिवराज नेगी, राकेश कुमार, तृप्ति गुहा मजूमदार, दिनेश चंद्र भट्ट, शंकर गुहा मजूमदार, उमेश मिश्रा, मंजू रौतेला, सरस्वती खेतवाल, आशीष वर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464