उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति का गठन

वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजय पाण्डेय, मेघा गोयल, महेश रावत जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति सदस्य

देहरादून, 09 मार्च। पत्रकार उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति का गठन किया गया। समिति के पदेन सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी तथा सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजय पाण्डेय, मेघा गोयल, महेश रावत है। समिति के सदस्य सुरेन्द्र अग्रवाल ने जिला सूचना अधिकारी से मुलाकात कर उन्होंने पत्रकारों के उत्पीड़न के सम्बन्धी मामलों पर चर्चा करते पत्रकार हितों की पैरवी करने तथा पत्रकार हितों के लिए शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी ने पत्रकारों के सुझाव एवं समस्याओं को उच्च स्तर पर रखे जाने की बात कही। सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी ने शासन प्रशासन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पंहुचाने में मीडिया की प्रभावी भूमिका पर बल दिया। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जनपद देहरादून जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान प्रतिशत् बढाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों एवं निर्वाचन गतिविधि को मीडिया के माध्यम से वोटर्स तक पंहुचाने तथा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मीडिया से प्रभावी सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, बिजेन्द्र यादव, रोहित गुप्ता, स्वपनिल सिन्हा, प्रमोद सहित जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581