उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में बच्ची का शिकार करने वाले तेंदुए से दहशत

। वन विभाग के गश्त दल में डिप्टी रेंजर हयात सिंह रावत, दिनेश चौहान, पुष्कर राम, राजेंद्र सिंह कार्की आदि मौजूद रहे

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के बेरीगनाग में शनिवार की शाम को चचरेत गांव में तेंदुए का शिकार बनी चार वर्षीय बालिका की मौत के बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। लेकिन बीती रात्रि गुलदार पिंजरे के आसपास भी नहीं भटका।वन विभाग की टीम भी देर रात्रि तक गश्त में करती रही, लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। इससे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए शिकारी की तैनाती करने की मांग की है।बीते शनिवार की देर सांय चचरेत गांव में तेंदुआ चार वर्षीय मासूम भारती को उसकी मां की पीठ से उठाकर ले गया। घर से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। रविवार की सांय वन विभाग की टीम ने घटना स्थल से सौ मीटर दूर पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ पिंजरे पास भी नहीं भटका।वहीं, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी देर रात्रि तक गश्त में लगी रही, उन्हें भी तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने लोगों से सावधान रहने, अंधेरा होने पर घरों के बाहर लाइट जलाए रखने, अकेले घर से बाहर न निकलने के साथ ही खेतों में घास काटने जाने वाली ग्रामीण महिलाओं से समूह में ही निकलने की अपील की है।इधर, घटना के बाद ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने मृतक बालिका के घर पहुंचकर मां कविता देवी और पिता पान सिंह व उसके दादा-दादी को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने के साथ ही जल्द पीड़ित परिवार को गौशाला देने का आश्वासन भी दिया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नंदन बफिला, पूर्व प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, त्रिलोक खाती, इंदर धानिक आदि मौजूद थे। वन विभाग के गश्त दल में डिप्टी रेंजर हयात सिंह रावत, दिनेश चौहान, पुष्कर राम, राजेंद्र सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581