उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री ने किये पद्मनाभस्वामी एवं पहवांगड़ी गणपति मंदिर में दर्शन

केरल कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीजेपी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय केरल दौरे के दौरान सोमवार को पत्नी निर्मला जोशी संग केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर एवं “पहवांगड़ी” गणपति मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान केरल कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीजेपी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button