उत्तराखंड समाचार

लगातार हो रही बारिश से कम हुई सब्जियों की आवक

गरमपानी क्षेत्र निवासी नवीन पलडिय़ा का कहना है

हल्द्वानी : लगातार हो रही बारिश ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। एक ओर जहां खेतों में पानी भरने से सब्जियां खराब हो रही हैं तो दूसरी ओर सड़कें बंद होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से मंडी में पर्याप्त सब्जी नहीं पहुंच रही है। जो सब्जी आ रही है वह मांग पूरी करने में पर्याप्त नहीं है। जिस वजह से शिमला मिर्च और बीन की सब्जी 20 रुपये तक महंगी हो गई है।मंडी में सबसे अधिक सब्जियां गरमपानी, पहाड़पानी, धानाचूली, पदमपुरी, गुनियालेख, रामगढ़ से पहुंचती हैं। यहां सड़कें बंद होने और अधिक बारिश से खेती को नुकसान को पहुंचने के कारण सब्जियों की आवक में 30 प्रतिशत कमी आई है। इसके साथ ही मंडियों में खपत भी कम हुई है। जिसका असर यह हुआ कि पहाड़ से पहुंचने वाली सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।गरमपानी क्षेत्र निवासी नवीन पलडिय़ा का कहना है कि इस बार जुलाई, अगस्त में बारिश कम होने से सब्जियों का उत्पादन अच्छा हुआ है। लेकिन दो चार दिन से भारी बारिश के कारण उनकी पांच हजार से अधिक की सब्जी खराब हो गई है।आलू, फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि बारिश का सब्जियों की आवक और सप्लाई पर असर पड़ा है। सब्जियां कम मात्रा में पहुंचीं तो दाम और बढ़ सकते हैं। पहाड़ की सब्जियों का सीजन खत्म होने वाला है। अब दो तीन हफ्ते बाद सिर्फ मटर की ही आवक होगी

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581