उत्तराखंड समाचार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने की 28 डंपर पर कार्यवाही

ओवर लोड करने वाले वाहन एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

देहरादून, 14 सितम्बर। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा ओवरलोड में 07 डंपर सीज, 02 चालान न्यायालय, 19 डंपर संयोजन किए गए कुल 28 डंपर पर कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर ने ओवर लोडिंग करने वाले वाहन एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लिये टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कुल्हाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड में 07 डंपर वाहन सीज, 02 चालान माननीय न्यायालय, 19 डंपर के चालान किए गए कुल 28 डंपर पर कार्यवाही की गई। ओवर लोड करने वाले वाहन एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581