उत्तराखंड समाचार

चल रहा मानसूनी बारिश का समय, ऐसे में करें देखभाल कर ही सफर

वर्तमान समय में न जाने कब और किस समय बारिश हो जाये कह नहीं सकते।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना हैं की माह जून का महीना चल रहा हो और उत्तरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के जनपद रुद्रप्रयाग में मानसूनी बारिश न हो रही हो ऐसा सम्भव नहीं है। वर्तमान समय में न जाने कब और किस समय बारिश हो जाये कह नहीं सकते। यही आजकल हो रहा है। रातभर हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत आज 02 घटनायें घटित हुई हैं-

1 सीतापुर पार्किंग एक्जिट के नजदीक ही एक हिमगिरि बस संख्या यूके 15 पीए 0117 के अग्रभाग यानि चालक की तरफ वाले हिस्से पर अचानक से ऊपर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर एवं चट्टानी टुकड़े गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत ये रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं थे। बस चालक सुभाष टिहरी के निवासी हैं। मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर सड़क पर गिरे पत्थरों को हटवाकर यातायात सामान्य करवा दिया गया है। बस को क्रेन एवं अन्य साधनों के माध्यम से पीछे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

2 काकड़ागाड़ से करीब 300 मीटर कुण्ड की ओर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की वजह से सोनप्रयाग को जा रही बस संख्या यूके 13 पीए 0639 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर के सामने वाले शीशे से बस के अंदर आये पत्थर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया गया। इस वाहन के चालक अनिल प्रसाद निवासी पुनाड़ रुद्रप्रयाग द्वारा मौके पर ही जब कि पहाड़ी से और पत्थर भी गिर रहे थे और यह घटना भी उनके आंखों के सामने ही घट चुकी थी, के बावजूद भी सूझबूझ एवं जीवटता का परिचय देते हुए कुछ पलों के भीतर ही बस को तुरन्त बैक गियर में लेकर पीछे सुरक्षित स्थान पर लाकर रोका गया। इस मध्य बस में बैठे अन्य यात्रियों की भी चीख पुकार मचना भी स्वाभाविक ही था, सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कर दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581