उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव

मंदिर में विराजमान श्री राधे कृष्ण प्रभु की प्रतिमाओं को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाकर उनके सुंदर वस्त्र अर्पण किए गए

देहरादून। महंत श्री श्री 108 रविंद्रपुरी महाराज श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के पावन सानिध्य में आज मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ. प्रतिमाओं को वस्त्र अर्पण आज सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान श्री राधे कृष्ण प्रभु की प्रतिमाओं को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाकर उनके सुंदर वस्त्र अर्पण किए गए. आकर्षक झांकियों ने मन मोहा।दिगंबर भागवत पुरी ने अवगत कराया कि आज प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल प्रारंभ हो गई। साईं काल में विकासनगर से आए कलाकारों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जिसमें प्रमुख रुप से बकासुर वध 6 मटको से हवा में माखन खाते श्री कृष्ण जी, पारदर्शी बोल पर भोलेनाथ, और भव्य झांकी भगवान ब्रह्मा विष्णु महेश जी द्वारा श्री कृष्ण जी को आशीर्वाद देते हुए प्रभावित कर रही थी। मंदिर में जो बच्चे कान्हा बनकर आए थे, उनको आकर्षक पुरस्कार भेंट किए गए।

श्री कृष्ण जन्म की झांकी रात्रि के 12:00 बजते ही श्रद्धालुओं के बीच में खुल गए सारे ताले ओए क्या बात हो गई, जब से जन्मे कन्हैया करामात हो गई के भजन की मधुर धुन पर अचानक से श्री वासुदेव जी अपने शीश पर टोकरी में कान्हा बने बालक को लेकर जैसे ही प्रस्तुत हुए श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया और सभी उनके पैर छूने की होड़ लग गई और उन पर फूलों की वर्षा करने लगे। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सभी श्रद्धालु मंदिर में जोर-जोर से  गाने लगे मध्य रात्रि में ही श्री लड्डू गोपाल जी का पवित्र गंगा जल दूध दही शहद शक्कर पंचामृत इत्यादि से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया तथा उनको सुंदर सजे पालने में हरिद्वार से लाए सुंदर वस्त्र धारण कर विराजमान किया गया और उनको धूप दीप दर्शा कर मिष्ठान का भोग अर्पण कर उनकी आरती की गई. इस दौरान श्रद्धालुओं में पालना झूलाने की होड से लगी रही. सूखे धनिया और पंचामृत के साथ ही माखन मिश्री का प्रसाद सभी को वितरित किया गया। सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि कल रात्रि में 8:00 बजे से मथुरा वृंदावन की लगभग 30 कलाकारों की टीम भव्य नंदोत्सव प्रस्तुत करेगी. जिसमें एक से बढ़कर एक महारास, डांडिया रास, मटकी फोड़ लीला गंगा स्वच्छता की सामाजिक झांकी देशभक्ति की झांकी और जादू  दिखाते श्री कृष्ण के साथ हैं भव्य रुप से फूलों की होली खेली गई. नंद उत्सव में नव्या फाउंडेशन द्वारा लगभग 20 फुट की ऊंचाई पर लगी मटकी को फोड़ कर सभी में माखन वितरित होगा. जैसै ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी मध्य रात्रि तक लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. सेवादल के लगभग 90 सेवादार दिन रात सेवा करते रहे सुरक्षा की दृष्टि से दो गार्ड भी लगाए गए थे. इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, दिलीप सैनी, विनोद अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, प्रदीप गोयल, दीपक मित्तल, रविंदर गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, इंद्रेश सलूजा, ललित आहूजा, अनिल गोयल, रजनीश यादव, प्रवीण बंसल आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581