उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का हैदराबाद शैक्षिक भ्रमण के लिये प्रस्थान”

टिहरी गढ़वाल। आज मंगलवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 70 छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के दल को हैदराबाद शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। सभी को शुभकामनाएँ देते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही सभी को मिठाई का वितरण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होगा। हैदराबाद एक ऐतिहासिक नगर है, जहाँ भारत की समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। भ्रमण के दौरान गोलकुंडा किला, चारमीनार, सालार जंग संग्रहालय, चौमहल्ला पैलेस एवं कुतुब शाही मकबरों सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त करे और उनसे सीखे। छात्रों से अपील की कि भ्रमण के दौरान केवल फोटो और वीडियो तक सीमित न रहें, बल्कि वहाँ के ऐतिहासिक स्थलों, संस्कृति और विरासत की जानकारी प्राप्त करें तथा उससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उसे व्यवहारिक रूप से अपनाएँ। इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध और विविध इतिहास को समझने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button