Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत

मृतका के पंचायतनामें व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

देहरादून,18 अगस्त. आज प्रातः नेहरुकालोनी police को कैलाश अस्तपताल से सूचना मिली कि एक 83 वर्षीय महिला जिसके कि गले व हाथ पर घाव है को उनके पुत्र द्वारा दाखिल किया गया था, जिनको कि चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरुकालोनी मय चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी चीता कर्मियों के कैलाश अस्पताल पहुँचे तो मृतका श्रीमती भुन्डा बिष्ट पत्नी स्व0 चमन सिंह उम्र-83 वर्ष निवासिनी सेक्टर-2 सी-57/बी डिफेंस कालोनी का पुत्र सुदर्शन मौके पर मय अन्य परजनों के मौजूद थे। जिनके द्वारा बताया गया कि उनकी माताजी को कई बिमारियाँ थी जिसके कारण वह विगत कुछ समय से डिप्रेशन में चल रही थी। रात 1200 बजे तक वह ठीक थी। सुबह 0630 पर जब उनके कमरे से कोई आवाज नहीँ आयी और बाथरुम का दरवाजा अन्दर से बन्द था। इस पर दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला तो उनके गले और दिहिने हाथ की कलाई पर चाकू के काटने के निशान थे। बगल में सब्जी काटने वाला चाकू भी पड़ा था। सुदर्शन द्वारा तत्काल उन्हें उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिक्तिसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। प्रथम दृश्टया प्रकरण आत्महत्या से सम्बन्धित प्रतीत हो रहा है फिर भी घटना की जाँच की जा रही है। मृतका के पंचायतनामें व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button