उत्तराखंड समाचार

स्वच्छता में नवाचार कार्यक्रम ‘वॉश’ के सम्बन्ध में वर्चुअल प्रस्तुतीकरण

2019 में लॉन्च किये गये ‘‘वॉश’’ ने कई गतिविधियों का संचालन किया है

देहरादून 03 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदराबाद के प्रो. श्रीनिवास चारी ने जल स्वच्छता और स्वच्छता में नवाचार कार्यक्रम ‘वॉश’ के सम्बन्ध में वर्चुअल प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने नवाचार शिखर सम्मेलन और जल स्वच्छता और स्वच्छता पर प्रदर्शनी और उत्तराखण्ड में इसके अध्ययन, अनुसंधान और कार्यान्वयन की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। ‘‘वॉश’’ तेलंगाना सरकार के नगर प्रशासन और शहरी विकास, द्वारा स्टार्टअप्स/इनोवेटर्स, अकादमिक संस्थानों, गैर-लाभकारी संस्थाओं के बीच सहयोग और साझेदारी के लिए स्थापित किया गया है। 2019 में लॉन्च किये गये ‘‘वॉश’’ ने कई गतिविधियों का संचालन किया है और वर्तमान में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबन्धन के तहत इसके 600 से अधिक नवाचार हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में भी ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार उत्तराखण्ड के लिए भी उपयोगी हैं, जिससे यहां पर ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन व स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारे सामने जल स्वच्छता, स्वच्छता और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन चुनौती के रूप में है जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए तकनीकी योजना, डेटा, निगरानी और व्यवहार परिवर्तन में नवाचारों को लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘‘वॉश’’ के सहयोग से शून्य प्लास्टिक, कचरे से धन, स्वच्छता, पानी के पुर्नउपयोग सहित अन्य उत्कृष्ट नवाचारों को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल झील और अन्य जल निकायों की सफाई के लिए अनुसंधान और समाधान भी खोजे जाएंगे। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘वॉश’’ के सहयोग से जल स्वच्छता और स्वच्छता में नवाचार सम्मेलन और प्रदर्शनी की जा सकती है। इसमें स्वच्छता से सम्बन्धित सभी हितधारकों को बुलाकर नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाये और उपयुक्त नवाचारों को लागू किया जाये। इस दौरान सचिव श्री नितेश कुमार झा, सचिव श्री राज्यपाल डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस भदौरिया, वाइस एडमिरल (रि.) अनिल कुमार चावला आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

फोटोः डीडी 8

कैप्शन :

हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान, प्रतियोगिताएं आयोजित

फरीदाबाद. शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया अभियान है। इसका शुभारम्भ करने के पीछे उद्देश्य सभी में झंडे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाना है। हम इस वर्ष 75वां ‘स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं। इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गयी है। ये क्षण भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही विशेष है। इसीलिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता का आनंद मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सम्मिलित होने का आग्रह किया है, प्राचार्य मनचंदा ने छात्राओं को बताया कि हमारे देश भारत का तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज है। इसमें तीन रंग हैं और साथ में अशोक चक्र है। तीन रंगों में केसरिया, सफेद और हरा रंग है और इसके मध्य में नीले रंग से बना अशोक चक्र है। इस वर्ष देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त 2022 राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। हर घर तिरंगा अभियान से देश के नागरिकों में देशभक्ति व ध्वजा के प्रति सम्मान व जुड़ाव में वृद्धि होगी। प्राध्यापिका शीतल और कविता ने कहा कि 22 जुलाई 1947 को पहली बार तिरंगा झंडा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। छात्रा अंजली ने बताया कि हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ से भी अधिक लोग अपने घरों में झंडे फहराएंगे। ये सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा। इसके लिए सरकार द्वारा नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने भाषण, कविता पाठ और पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली छात्राओं अंजली, पायल और कनक का अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका, शीतल और हिंदी प्राध्यापिका कविता एवम अन्य सभी प्रतिभागिता कर रही छात्राओं का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464