उत्तराखंड समाचार

काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिरी, मौत

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया।

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के ओखलढूंगा ब्लाक में काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिर गई। महिला को उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम सिरोड़ी पोस्ट ओखलदूंगा नैनीताल निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी पत्नी गोपाल से गत शनिवार को अपने खेत के पास स्थित का फल के पेड़ में चढ़ी थी। काफल तोड़कर वह नीचे उतर रही थी कि टहनी टूट गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।महिला का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार  चल रहा था। शनिवार को एक सप्ताह बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से  स्वजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है महिला की एक बेटी छह साल वह बेटा चार साल का है। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि सप्ताह पहले अज्ञात महिला को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है। साथ ही पोस्टर के जरिए उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581