उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी ने किया डाकपत्थर बैराज पुल का निरीक्षण किया

पुल की स्थिति भारी वाहनों का दाब वहन करने योग्य नहीं है,

देहरादून. जिलाधिकारी ने डाकपत्थर बैराज पुल का निरीक्षण किया उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देश दिए कि पुल की स्थिति भारी वाहनों का दाब वहन करने योग्य नहीं है, इसलिए पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए। साथ ही उक्त पुल पर भारी वाहनों का आवागमन न हो सकें इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, ताकि भारी वाहनों के आवागमन से संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को पुलिस, क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने एवं भारी वाहनों को उक्त पुल पर आवाजाही से रोका जाए। कहा कि पुल की क्षमता के अनुसार वाहनों का आवागमन कराया जाए तथा भारी वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर गाडर लगाया जाए केवल हल्के/छोटे वाहनों की आवाजाही करायें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद्र नेगी, तहसीलदार विकासनगर मुकेश रमोला एवं तहसील के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581