उत्तराखंड समाचार

नहीं घट रहा डेंगू का ग्राफ

राज्य में इस साल 2234 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

देहरादून। बढ़ती ठंडक के बावजूद डेंगू का ग्राफ नहीं घट रहा है। नवंबर खत्म होने को है और डेंगू के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। हर दिन डेंगू दहाई का आंकड़ा छू रहा है। सर्दियों में मच्छर की इस तरह की सक्रिया से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में। आज भी प्रदेश में 12 और लोग में डेंगू की पुष्टि हुई। देहरादून में सबसे अधिक पांच लोग को डेंगू का डंक लगा है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में चार और नैनीताल में तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले। राज्य में इस साल 2234 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 1415 मामले देहरादून में आए हैं। जबकि हरिद्वार में 285, पौड़ी में 190, नैनीताल में 184, ऊधमसिंह नगर में 118 और टिहरी में 42 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button