उत्तराखंड समाचार

बोर्ड बैठक का आयोजन

श्रीमती दयाराम सिंह एवं श्रीमती शानू रावत, कनिष्ठ सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय परिसर में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष, श्रीमती ज्योति (साह) मिश्रा, अल्मोडा एवं उपाध्यक्ष, श्रीमती शायरा बानो ऊधमसिंह नगर एवं आयोग के विधि अधिकारी, श्रीमती दयाराम सिंह एवं श्रीमती शानू रावत, कनिष्ठ सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोर्ड बैठक में सदस्यों के रिक्त पदों को भरने हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किये जाने, दूर-दराज क्षेत्रों से देहरादून का सिलिंग/परामर्श लेने हेतु पहुँचने वाली पीडित महिलाओं के कम से कम एक सप्ताह रूकने हेतु 10 से 12 कमरों की व्यवस्था शासन द्वारा की जाये, बन्द पडे स्वधार गृहों को संचालित किये जाने, शासन द्वारा आयोग को जागरूकता कार्यक्रम हेतु अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने, पूर्व अध्यक्ष की भांति निवर्तमान अध्यक्ष के मानदेय में भी बढोत्तरी किये जाने एवं महंगाई को देखते हुए गाडी/पैट्रोल का किराया बढाये जाने सम्बन्धी गहनता पूर्वक विचार-विमर्श करते हुए प्रस्ताव पारित किये गए। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान यह भी बिन्दु प्रकाश में आया कि आयोग कार्यालय शहर से काफी दूर स्थित है, जिसमें महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। आयोग कार्यालय शहर के बीच में स्थित होना अति आवश्यक है। उक्त बिन्दु पर गम्भीरता से विचार करते हुए शासन स्तर पर पुनः पत्राचार किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव भी पारित किया गया। अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्षों को यह आदेशित किया गया कि वह स्वयं द्वारा किये गए समस्त कार्यों की मासिक रिपोर्ट बनाकर आयोग को प्रेषित करें। बैठक में स्पा सैण्टर से सम्बन्धित नियमावली पर भी शासन स्तर पर अतिशीघ्र नियमावली लागू किये जाने हेतु पुनः पत्राचार किया जायेगा। आयोग के विधि अधिकारी, दयाराम सिंह द्वारा बैठक का समापन करते हुए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581