उत्तराखंड समाचार

कमजोर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश

आंगनवाड़ी केन्द्रों की उचित व्यवस्था की जाए,

देहरादून।  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर की प्रगति  की  समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से सम्बन्धित समस्याओं का लगातार अनुश्रवण किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कमजोर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली पानी और टॉयलेट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं रिक्त पदों को भरे जाने में आकांक्षी जनपदों को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। उन्होंने लगातार डाटा अपलोड किए के निर्देश देते हुए जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डाटा अपलोड की भी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, हरिचंद्र सेमवाल एवं आर. राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581