उत्तराखंड समाचार

वृद्धावस्था पेंशन के नए शासनादेश का स्वागत

राज्य सरकार का निर्णय सराहनीय कदम : भट्ट

देहरादून। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने वृद्धावस्था पेंशन के नए शासनादेश का स्वागत किया है एवं सरकार के द्वारा लिया गया यह निर्णय बहुत ही सराहनीय कदम बताया है। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के महासचिव जगदीश भट्ट ने कहा है कि हम सरकार की इस नीति का स्वागत करते हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने यह कदम उत्तराखंड के वृद्ध परिवारों को ध्यान में रखकर उठाया है। सरकार के इस फैसले से वृद्ध दंपतियों को आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी एवं इस पेंशन की राशि को वृद्ध दंपति अपने जरूरत के चीजों पर खर्च कर सकते हैं। जगदीश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है एवं उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पित है। समिति अपने  उत्तराखंड बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा है वही उत्तराखंड के महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति अपने स्वरोजगार के नीति के तहत व्यवसायिक खेती, मछली पालन, बकरी पालन, दुग्ध एवं डेयरी उद्योग के साथ-साथ उत्तराखंड के लोगों को आधुनिक व्यवसाय के साथ जोड़ रहा है ताकि उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके एवं प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोग एंटरप्रेन्योरशिप के तरफ आगे बढ़े एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581