उत्तराखंड समाचार

आज उत्तराखण्ड की धरती पर नीती से माणा और मंगलौर से धारचूला तक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

किसानों के अनुरोध पर सीएम ने ट्रैक्टर भी चलाया।

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिब्बरहेडी, हरिद्वार में यूसीसी के सफल क्रियान्वयन पर आयोजित रोड शो एवं धन्यवाद रैली में जनता-जनार्दन को संबोधित किया। इस अवसर पर किसानों के अनुरोध पर सीएम ने ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान उन्होंने जनता एवं किसानों से मुलाकात की और असीम स्नेह और प्रेम से अभिभूत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘सबको समान अधिकार’ के सपने को साकार किया है। यह कानून किसी धर्म, जाति या वर्ग के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय और समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज उत्तराखण्ड की धरती पर नीती से माणा और मंगलौर से धारचूला तक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। गांव, गरीब और किसान को आधार मानकर हमारी सरकार नीतियां बना रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button