उत्तराखंड समाचार

शराब पीकर हुडदंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों की अब नही खैर

देहरादून पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा हर कदम पर आपके साथ खडी है।

देहरादून. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय शराब पीकर हुडदंग करने, वाहन चलाने तथा रैश ड्राइविंग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा शराब की दुकानों व बारों को निर्धारित समयावधि के उपरान्त नहीं खोले जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए है। उक्त संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रात्रि के समय दुकान, रेस्टोरेन्ट व अन्य प्रतिष्ठानों को बंद कराये जाने या आम जनमानस के विचरण पर पुलिस द्वारा कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है और न ही उक्त संबंध में कोई आदेश पारित किये गये हैं। पुलिस ऐसे व्यक्तियों जो रात्रि के समय शराब का सेवन कर हुडदंग, नशे में वाहन संचालन अथवा रैश ड्राइविंग करते हुए स्वंय के जीवन के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरा उत्पन्न करते है, उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की करेगी। उक्त संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है। देहरादून पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा हर कदम पर आपके साथ खडी है। महोदय द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि आपके आस-पास यदि कोई व्यक्ति हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है तो तत्काल इसकी सूचना किसी भी उच्चाधिकारी, कंट्रोल रूम अथवा अपने नजदीकी थाने को दें । पुलिस द्वारा आपकी पहचान को गोपनीय रखते हुए तत्काल ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581