उत्तराखंड समाचार

मुनस्यारी में हो बाहरी लोगों का सत्यापन

चीन सीमा क्षेत्र में अचानक बढ़ी बाहरी लोगों की आवाजाही

मुनस्यारी। चीन सीमा क्षेत्र में बसे हिमनगरी मुनस्यारी में बाहरी लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ जाने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरी चिंता जताई। पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी को पत्र लिखकर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की है।

चीन सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में इसबीच बाहरी लोगों की संख्या अचानक बढ़ी हुई दिखाई दे रही है। कुछ लोगों ने यहां जमीन तक खरीदी है।

पुलिस द्वारा जमीन खरीदने वाले लोगों का तक सत्यापन नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि चीन सीमा क्षेत्र में बाहरी लोग बिना सत्यापन के रह रहे है, तो यह सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।मर्तोलिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से चीन सीमा क्षेत्र में नियमित सत्यापन किए जाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने कहा कि होम स्टे तथा होटलों के अलावा घरों में अध्ययनरत आदि कार्यों के लिए आने वाले अगर एक सप्ताह से अधिक रहते है तो उनका भी सत्यापन किया जाए।मर्तोलिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता को जागरुक करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपने काराएदारों का सत्यापन स्वयं कराने का अवसर दिया जाए, उसके बाद फिर पुलिस सघन अभियान चलाकर मकान मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।मर्तोलिया ने कहा बाहरी क्षेत्रों के एनजीओ पर भी पुलिस नजर रखे। इनके द्वारा स्थानीय लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581