उत्तराखंड समाचार

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने आज प्रातः उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने पूर्व मुख्यमंत्री से प्रदेश के विकास के सम्बंध में भी बात चीत की। श्री खण्डूरी से मुलाकात करने के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट विधायक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के विधायकों के आवास में जाकर उनसे मुलाकात की। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने वरिष्ठ राज्य निर्माण आंदोलनकारी भाजपा नेत्री श्रीमती सुशीला बलूनी से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। अपने आप को प्रशिक्षु कार्यकर्ता बताते हुए महेंद्र भट्ट ने अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा किए उन्होंने कहा कि संघ एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संघ ने उन्हें सामान्य कार्यकर्ता से वैचारिक कार्यकर्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464