उत्तराखंड समाचार

जयजीत के घर से मिले मोबाइल फोन व 10 लाख रुपये

दो आरोपितों को रिमांड पर लेकर एसटीएफ फिर से पूछताछ की है।

देहरादून।  उत्‍तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए दो आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी एसटीएफ के हाथ लगी है। आरोपित जयजीत के लखनऊ स्थित आवास से एक मोबाइल और 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। दूसरे आरोपित मनोज जोशी को एसटीएफ ने सितारगंज व रामनगर ले जाकर साक्ष्‍य जुटाए गए। यहां एक रिसार्ट में आरोपितों ने परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थियों से पेपर हल करवाया गया था। जयजीत अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग में कंप्‍यूटर प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत है। वह मूल रूप से लखनऊ (उत्‍तर प्रदेश) का रहने वाला है। पेपर लीक मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से दो आरोपितों को रिमांड पर लेकर एसटीएफ फिर से पूछताछ की है। साक्ष्य संकलन के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ और रामनगर भी ले जाया गया।

1 जयजीत सिंह निवासी पंड़ितवाडी कैंट देहरादून (कंप्यूटर प्रोग्रामर)

2 मनोज जोशी निवासी ग्राम मयोली जिला अल्मोड़ा (निष्कासित पीआरडी जवान)

3 मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी चंपावत

4 कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर उप्र (कोचिंग इंस्टीट्यूट डायरेक्टर)

5 शूरवीर सिंह चौहान निवासी कालसी देहरादून

6 गौरव नेगी निवासी किच्छा उधमसिंहनगर (अध्यापक)

7 अभिषेक वर्मा निवासी लखनऊ , उत्‍तर प्रदेश

8 दीपक चौहान मूल निवासी ग्राम भंसवाड़ी टिहरी गढ़वाल (वर्तमान पता बालावाला, देहरादून)

9 भावेश जगूड़ी मूल निवासी जोगत गांव, दिचली पट्टी, चिन्यालीसौड़ ब्लाक, उत्‍तरकाशी ( वर्तमान पता विद्या विहार देहरादून)

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581