उत्तराखंड समाचार

बारिश में बढ़ाई मुश्किलें, कई सड़कें बनी तालाब

गलियों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो रखी हैं,

देहरादून। बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर की सड़कें पानी के तालाब में तब्दील हो गई हैं। कुछ जगहों पर मलबा जमा होने से वाहन निकालने मुश्किल हो रहे हैं। रिस्पना और बिंदाल नदी के तटवर्ती बस्तियों में जन-जीवन प्रभावित है। यहां बारिश के चलते कई घर और दुकानों में पानी घुसा। शुक्रवार शाम से तेज बारिश शुरू हुई। रात के समय कुछ देर रुकने बाद शनिवार तड़के फिर से तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के चलते परेड ग्राउंड, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक और सर्वेचौक के आसपास सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश थमने के बाद यहां सड़कों पर मलबा जमा हो रखा है। सर्वे चौक से रायपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर दो दिन पहले नाली से मलबा निकाला गया था, लेकिन यह हटाया नहीं गया, जो अब बारिश के चलते सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रखा है। रायपुर रोड पर कई जगह जलभराव हो रखा है। इधर, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, आराघर, रिस्पना, इंदिरानगर, चंद्रबनी, नेहरूग्राम, आईएसबीटी समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। गलियों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो रखी हैं, जिस पर चलना मुश्किल हो रखा है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581