उत्तराखंड समाचार

षट्कोणीय आकार का है देहरादून का घण्टाघर

ब्रिटिश शासन काल के दौरान अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था घण्टाघर का निर्माण

देहरादून। घण्टाघर देहरादून भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित घण्टाघर है। इसका निर्माण ब्रिटिश शासन काल के दौरान अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था। यह घण्टाघर षट्कोणीय आकार का है, जिसके शीर्ष पर छः मुखों पर छः घड़ियाँ लगी हुई है। यह बिना घण्टानाद का सबसे बड़ा घण्टाघर है। इसका षट्कोणनुमा ढाँचा अपने प्रकार का एशिया में विरला है। यह घण्टाघर ईंटों और पत्थरों से निर्मित है और इसके षट्कोणीय आकार की हर दीवार पर प्रवेशमार्ग बना हुआ है। इसके मध्य में स्थित सीढ़ियाँ इसके ऊपरी तल तक जाती हैं, जहाँ अर्धवृत्ताकार खिड़कियाँ हैं। देहरादून का घण्टाघर नगर में सबसे सौन्दर्यपूर्ण संरचना है। यह देहरादून की सबसे व्यस्त राजपुर रोड के मुहाने पर स्थित है और यहाँ की प्रमुख व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र है। इस घण्टाघर को काफी दूरी से भी देखा जा सकता है। पहले इसका घण्टानाद देहरादून के दूर-दूर के स्थानों से भी श्रव्य था, लेकिन अब यह शहर का स्थलचिह्न मात्र है, जिसके चारों ओर दुकानें, सिनेमाघर, सरकारी भवन, पर्यटक स्थल इत्यादि बन गये हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581