उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के सकुशल आयोजन के लिये आईजी गढ़वाल रेंज ने जारी किये दिशा निर्देश

उक्त के दृष्टिगत समारोह के आयोजकों से सम्पर्क स्थापित कर सम्भावित भीड़ का आंकलन कर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

देहरादून, 21 जनवरी। आई.जी. गढ़वाल रेंज महोदय करन सिंह नगन्याल द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के सकुशल आयोजन हेतु दिये गये निर्देश।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को आगामी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के सकुशल आयोजन के लिये निर्देश जारी किये। जनपदों में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए आयोजन/कार्यक्रम स्थलों,रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, पार्किंग स्थलो, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थल, स्नान घाटों आदि क्षेत्रों में शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध करते हुए मोबाईल पार्टियां नियुक्त कर दिन व रात्रि गश्त/वाहन चैकिंग आदि कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न होने पाये एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे। गणतंत्र दिवस 2023 के सुअवसर पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु अभिसूचना तंत्र को सतर्क एवं सक्रिय करते हुए अपने-अपने जनपदों में महत्वपूर्ण संस्थानों/स्थानों में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों तथा उनमें सम्मिलित होने वाले महानुभावों की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाय। महत्वपूर्ण समारोह स्थलों पर मैटल डिटेक्टर एवं एन्टी सबोटाज चैकिंग की कार्यवाही समय से पूर्ण करा ली जाए। प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों/राजकीय कार्यालयों/सार्वजनिक प्रतिष्ठानों आदि पर ध्वजारोहण एवं विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये जाते हैं। जिसमें विभिन्न महानुभावों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाता है। उक्त के दृष्टिगत समारोह के आयोजकों से सम्पर्क स्थापित कर सम्भावित भीड़ का आंकलन कर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464