उत्तर प्रदेश समाचारदेश

18 अगस्त से 20 अगस्त के दौरान आयोजित किया जाएगा फूड फेस्टिवल

राज्य संबंधित राज्य-भवन के परिसर में इस फूड फेस्टिवल के साथ-साथ एक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी आयोजन कर रहे हैं।

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय विभिन्न राज्य सरकारों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के सहयोग से 18 अगस्त से 20 अगस्त 2023 के दौरान राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य पाक-कला के क्षेत्र में भारत की समृद्ध विविधता का उत्सव मनाना है। इस आयोजन में राज्य-विशेष के व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक इलाके की अनूठी पेशकशों के बारे में जागरूकता का प्रसार किया जायेगा। यह फूड फेस्टिवल 23 राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कल से शुरू किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन भाग लेने वाले राज्यों के नई दिल्ली स्थित राज्य सदनों/भवनों में किया जाएगा। इस फेस्टिवल में भाग लेने वाले कुछ राज्यों एवं केन्द्र – शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, असम, मिजोरम, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, पंजाब, मेघालय, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, नागालैंड आदि शामिल हैं। कुछ राज्य संबंधित राज्य-भवन के परिसर में इस फूड फेस्टिवल के साथ-साथ एक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन ‘देखो अपना देश’ की अवधारणा को भी बढ़ावा देता है, जोकि देश के नागरिकों को अपने देश की छिपी हुई अमूल्य निधियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करने वाले मंत्रालय के विभिन्न सफल कार्यक्रमों में से एक रहा है। यह पहल घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और अपनी विरासत के प्रति गर्व की भावना को प्रोत्साहित करने के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है। यह फूड फेस्टिवल न केवल भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत का उत्सव है, बल्कि इसका संबंध ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने से भी है। पर्यटन मंत्रालय, विभिन्न राज्य सरकारों तथा विविध हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास इस समृद्धशाली अनुभव की सफलता सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581