उत्तराखंड समाचार

दलीप सिहं कुवंर ने ग्रहण किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिहं कुवंर द्वारा बताया गया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करना है,

देहरादून 16 जुलाई। आज दलीप सिहं कुवंर आईपीएस द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्य भार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिहं कुवंर द्वारा सर्व प्रथम उपस्थित मीडियाकर्मियों को हरेला पर्व की बधाई दी गयी। अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिहं कुवंर द्वारा बताया गया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करना है, जिसके लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे तथा आने वाले डेढ से दो माह के दौरान आम जन को यातायात में प्रभावी सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही यातायात व्यवस्था से जुडे अन्य सम्बन्धित विभागों, स्कूलों/शिक्षण सस्थानों के संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु एक दूरदर्शी कार्य योजना बनाते हुए आगामी छः माह के अन्दर उसे क्रियान्वित कर आम जन-मानस की सुविधा के लिये एक प्रभावी यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा। जनपद देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाहरी जनपदों/प्रदेशो से काफी अधिक संख्या में छात्र/छात्राओं के अध्ययनरत होने के कारण उनके मध्य अक्सर नशे की प्रवृत्ति जागृत होने से वह नशे के कारोबारियों के लिये आसान टारगेट बन जाते हैं। इस दिशा में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय मे जागरूक करते हुए इस मुहीम में शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धकों व अभिभावकों को भी जोडा जायेगा। इसके अतिरिक्त देहरादून के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जायेगा तथा किसी भी व्यक्ति को मुख्य मार्गो व चौराहों पर भिक्षावृत्ति नहीं करने दी जायेगी, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। वर्तमान में बढते साइबर क्राइम अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जायेंगे तथा इसके लिये बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत किया जायेगा। देहरादून शहर में जमीन धोखाधडी के बढते मामलों के दृष्टिगत भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु राजस्व व अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जायेगी, जिससे लोगों के जीवन भर की गाढी कमाई को लूटने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे तथा निर्देषों का पालन न कर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्ध आवष्यक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581