उत्तर प्रदेश समाचारदेश

जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लिए जारी किया आदेश

हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं

सहारनपुर,18 फरवरी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री के लिये भी हेलमेट पहनना आवश्यक है।मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि इसी प्रकार जो अधिकारी एवं कर्मचारी चारपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। उन्होने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों निर्देशों का कड़ाई से पूर्णतः पालन करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करें, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रवेश करने पर रोक लगायी जाए। यातायात पुलिस और जिला प्रशासन इस नियम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करे। सभी कर्मचारी सड़क सुरक्षा को बढावा देने हेतु जागरूक हो और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पर विचार किया जाए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581