उत्तराखंड समाचार

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद

पुरसाड़ी के समीप सड़क धंसने के कारण बड़े वाहनों के लिए मार्ग अवरुद्ध

देहरादून। पुरसाड़ी (नन्दप्रयाग) के समीप सड़क धंसने के कारण बड़े वाहनों के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया है। निर्मल पैलेस से आगे चमोली की ओर सड़क पर बोल्डर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। छिनका(चमोली) के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बारिश के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम से निजात को पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। बंद सड़कों की वजह से लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। भिलंगना ब्लॉक में भारी बारिश से बालगंगा और धर्मगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इससे बूढ़ाकेदार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। वहीं, नदियों के तेज बहाव के कारण कोटी-अगुंडा सड़क मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया। जिससे कोटी-पिंसवाड़ सहित तीन अन्य गांवों का चमियाला-घनसाली सहित जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। भिलंगना ब्लॉक बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बरसात से बालगंगा और धर्मगंगा नदियों के जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से क्षेत्र के लोगों दहशत में है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कोटी-अगुंडा सड़क मार्ग का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भिलंगना के ऊपर क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों का चमियाला और घनसाली सहित जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। स्थानीय निवासी व बीजेपी मंडल महामंत्री चंद्रेश नाथ ने बताया कि धर्मगंगा का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। नदी का जलस्तर नहीं घटा तो बूढ़ाकेदार में हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने बताया बाढ़ का पानी बूढ़ाकेदार क्षेत्र के नदी तटों पर बसे गांवों के साथ बाजार तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि धर्मगंगा नदी के तटों पर प्रशासन की ओर से लगाई गई सुरक्षा दीवार के साथ लगे आरसीसी ब्लाक भी बह गये है, जिससे नदी का पानी खेतों की ओर बहने लगा है। क्षेत्र में वर्ष 2002 और 2013 में आई बाढ़ में करीब दर्जनभर लोगों और कई मवेशियों की मौत हो गई थी। साथ ही सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि भी बह गई थी। भारी बरसात और नदियों के बढ़े जलस्तर से लोगों में खौफ बना है। उधर, घनसाली एसडीएम केएन गोस्वामी ने क्षेत्र के लोगों से एहतियात बरतने के साथ सतर्क रहने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581