उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिये क्यूआरटी क्वीक रिस्पांस टीम बनाने के निर्देश

लापरवाही करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश

देहरादून 14 जुलाई। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित विभागों से कार्मिकों को लेते हुए जागरूकता टीम बनाने के साथ ही क्यूआरटी क्वीक रिस्पांस टीम बनाने के निर्देश दिए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर व निरीक्षक नगर निगम/नगर पालिका, पंचायतीराज विभाग एवं पुलिस विभाग के लोगों को सम्मिलित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु जनजागरूकता के साथ ही लापरवाही करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कैन्टोमेण्ट क्षेत्रों में भी डेंगू/मलेरिया प्रभावी रोकथाम हेतु डेंगू/मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाए जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी निर्माणदायी संस्थाओं जिनके कार्य गतिमान है वहां पानी जमा न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के अधिक रोगी आ रहे है तथा विगत वर्षाें में जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हुए है ऐसे क्षेत्रों व उनके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष अभियान/निगरानी की जाए। साथ ही नगर निगम को डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु फाॅगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान में एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ एवं सिविल सोसाईटी का भी सहयोग प्राप्त करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को डेंगू मलेरिया के लक्षण व बचाव के संबंध में जागरूक किया जा सकें। बैठक में बताया गया कि विगत वर्षाें में इन्द्रा नगर, बंसत बिहार, भगत सिंह कालोनी, रायपुर एवं चन्द्रबागा, चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश में अधिक रोगी चिन्हित हुए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त क्षेत्रों एवं इनके आसपास के क्षेत्रों सहित पूर्ण जनपद में व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रैस, जिसमें शरीर के सभी अंग ढके रहें में स्कूल बुलाये जाने हेतु सभी शासकीय/गैर शासकीय स्कूलों को निर्देशित किया जाए। साथ ही डेंगू/मलेरिया से बचाव के उपायों (यथा घर के खाली बर्तनों, गमलों, छतों, खुली बोतलों, कुलर, नालियों आदि में पानी जमा न हो) के प्रति बच्चों को भी जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू/मलेरिया से जन-जागरूकता हेतु डाक्यूमैन्ट्री बनाते हुए सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने, वाट्सप/सोशल मीडिया पर जन जागरूकता हेतु प्रसारित/प्रचारित करने के साथ ही जागरूकता एवं बचाव सामग्री वाले पोस्टर/पम्पलेट वितरित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय में सप्ताह मे ं2 दिन डेंगू/मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल ने डेंगू/मलेरिया उन्मूलन के अन्तर्गत चलाये गए अभियान तथा डेंगू/मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा की जा रही तैयारियों एवं योजनाओं की जानकारी जिलाधिकारी को दी। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज कुमार उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सी.एस रावत, डेंगू/मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी, नगर निगम, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हर्रबटपुर, डोईवाला के अधिकारियों/कार्मिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581