उत्तराखंड समाचार

कॉर्बेट में घड़ियाल के बाद मगरमच्छ के बच्चे दिखे

तादाद बढ़ना पार्क प्रशासन के लिए अच्छी खबर है।

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर है। कॉर्बेट पार्क के सर्पदुली रेंज में मगरमच्छ के 40 बच्चे मिलने से कॉर्बेट प्रशासन गदगद है। इससे पहले इसी क्षेत्र में घड़ियाल के भी 50 बच्चे मिले थे।कॉर्बेट पार्क के सर्पदुली रेंज में मगरमच्छ के बच्चे मिलने से कॉर्बेट पार्क कर्मी उत्साहित हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि ढिकाला रेंज में रामगंगा नदी के किनारे चैंपियन रोड पर गश्त करते हुए वन आरक्षी धर्मपाल सिंह नेगी की टीम ने मगरमच्छ के करीब 40 बच्चे देखे हैं। उपनिदेशक ने अधिकारियों को मगरमच्छ के बच्चों के संरक्षण के लिए निर्देश दिए हैं। शोध रेंजर ललित आर्य ने बताया कि घड़ियाल और मगरमच्छ कॉर्बेट पार्क में पल रहे हैं। इनकी तादाद बढ़ना पार्क प्रशासन के लिए अच्छी खबर है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581