उत्तराखंड समाचार

धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार

शिक्षिका आयुषी ग्रोवर और सुरेश चंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोना में तैनात हैं।

रामनगर/मौलेखाल। स्कूल जा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार मंगलवार की सुबह धनगढ़ी नाले में बह गई। अन्य वाहनों में सवार लोगों ने उन्हें बचा लिया लेकिन कार तेज बहाव में काफी दूर तक बहती चली गई। इस दौरान वहां यातायात अवरुद्ध रहा। बहाव कम होने पर जिसे सुचारु किया गया।रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नेशनल हाईवे 309 (रामनगर-मोहान मार्ग) पर धनगढ़ी नाला मंगलवार सुबह सात बजे उफान पर आ गया। इसी दौरान मारुति कार यूके-19-ए-3215 में सवार सुरेश चंद्र जोशी निवासी दुर्गापुरी रामनगर, देवकी रावत निवासी कोटद्वार रोड रामनगर, विमला शर्मा निवासी टेड़ा रोड रामनगर और आयुषी ग्रोवर निवासी गिरिताल (काशीपुर) कार सहित बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, कार काफी दूर तक बहती चली गई। कार सुरेश जोशी चला रहे थे।शिक्षिका देवकी रावत और विमला शर्मा प्राथमिक स्कूल रिक्वासी में तैनात हैं। इस हादसे के चलते वे स्कूल नहीं पहुंच सकीं और स्कूल बंद रहा। शिक्षिका आयुषी ग्रोवर और सुरेश चंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोना में तैनात हैं। वहां अन्य शिक्षक ने स्कूल खोला।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581