उत्तराखंड समाचार

सेना वाहन दुर्घटना की घटना पर गहरा शोक प्रकट किया

पूरा देश उनके परिजनों के साथ इस दुःख की घडी में खड़ा है।

देहरादून 23 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सिक्कित प्रदेश के उत्तरी जेमा में सेना के वाहन दुर्घटना की घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस हृदय विदारक सडक हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में सेना के जिन जवानों की शहादत हुई है पूरा देश उनके परिजनों के साथ इस दुःख की घडी में खड़ा है। श्री करन माहरा ने घायल सैनिको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है उन्होंने कहा कि हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे सड़क हादसे में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें तथा सडक हादसे में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने भी सडक हादसे में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581