उत्तराखंड समाचार

भाजपा का 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

अटल चौपाल को पुनः शुरू किया जाएगा : महेंद्र भट्ट

देहरादून 31 जुलाई। भाजपा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रव्यापी “मेरा देश, मेरी माटी” और हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर चलाने जा रही है। आज अगस्त माह तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रमो का स्वरूप तय किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” अभियान को व्यापक रूप में मनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “मेरा देश मेरी माटी” के तहत प्रदेश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे सभी शहीदों के पवित्र आंगन और पावन धार्मिक स्थलों की मिट्टी को एकत्र किया जाएगा। 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा को सभी ब्लाकों से जिले, जिले से प्रदेश से दिल्ली तक जनसहभागिता के साथ निकाला जाएगा। इस दौरान एकत्र मिट्टी से केंद्रीय कार्यक्रम के अनुसार देश के प्रत्येक ब्लॉक से एक युवा और पूरे देश से 7500 युवाओं द्वारा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बनाई जाने वाली अमृत वाटिका को महकाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव-गांव बनने वाले अमृत सरोवरों और ग्राम पंचायत के तालाबों के पास वहां के शहीद और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि वाले व्यक्ति की शिलापठ लगाया जाएगा, ताकि वर्तमान एवम आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके। श्री भट्ट ने बताया कि इन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अतिरिक्त आने समय में नगर निगम, निकाय और सहकारिकता चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रों में पर्यवेक्षको को भेजकर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी आयोजित करने जा रही है। इसी तरह सांसदों और प्रदेश के मंत्रियों के ग्रामीण प्रवास के कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ अटल चौपाल को भी पुनः शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581